Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भक्त माता कर्मा जयंती पर पूरी हुई साहू समाज की मांग, मुख्यमंत्री साय ने किया डाक टिकट का विमोचन…

रायपुर। भक्त माता कर्मा जयंती पर साहू समाज द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हुई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माता कर्मा पर डाक टिकट का विमोचन किया. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे.

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, शहर जिला साहू संघ रायपुर और संत माता कर्मा आश्रम समिति के संयुक्त तत्वावधान में भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर संतोषी नगर स्थित कर्माधाम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भक्त माता कर्मा का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ को मिलता रहे. साहू समाज का स्नेह बना रहे. भक्त माता कर्मा का डाक टिकट जारी होना गर्व की बात है. समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई. केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के प्रयास से मांग पूरी हुई.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद...

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा का सामाजिक योगदान अतुलनीय है. उनको सम्मानित करने डाक टिकट जारी किया गया है. मात्र 10 दिनों में यह पहल पूरी हुई. समाज के लोगों के लिए बड़े गौरव की बात है. बरसों पुरानी मांग को प्रधानमंत्री ने पूरा किया गया है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं.foto

समारोह के दौरान साहू समाज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भू-भाटक की राशि कम करने के साथ नवा रायपुर में जमीन आबंटन की मांग की. समारोह के दौरान सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!