Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नक्सलमुक्त भारत अभियान में बड़ी सफलता: अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में 22 नक्सलियों के मारे जाने पर दी प्रतिक्रिया…

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में 22 नक्सलियों के मारे जाने पर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में यह एक बड़ी सफलता है।

अमित शाह ने कहा, “नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए।”

उन्होंने आगे कहा, “मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।”

See also  बच्चों को न्योता भोजन करा कर सरपंच ने मनाया अपना जन्मदिन...

अमित शाह ने कहा कि अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है। उन्होंने कहा, “हम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से तैयार हैं और हमें विश्वास है कि हम इस लड़ाई को जीतेंगे।”

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!