Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BIG BREAKING : पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन की हाईजैक, 500 से अधिक यात्री सवार, 6 सैनिकों को उतारा मौत के घाट…

नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में 500 से अधिक यात्री सवार थे। आरोपियों ने रेलवे ट्रैक पर विस्फोट कर ट्रेन को हाईजैक किया है। बंधकों में कई पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी हैं। यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। बीएलए और पाकिस्तानी आर्मी के बीच मुठभेड़ में 6 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन हाइजैक की घटना कच्छ (बोलन) जिले के पिरोकनारी इलाके में हुई है। वर्तमान में ट्रेन एक सुरंग में खड़ी है। सूत्रों के अनुसार, यात्री ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी। तभी विस्फोट के बाद फिर ट्रेन पर गोलीबारी शुरू हो गई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जाफर एक्सप्रेस में 9 डिब्बे हैं। ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सवार हैं। ट्रेन आज सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई।

See also  NHM Association : दुर्घटना बीमा सुरक्षा बहाल करने एनएचएम संघ का मिशन संचालक को पत्र, वेतन खाते से बीमा सुविधा पुनः लागू करने की मांग

घटना की अधिक जानकारी देते हुए बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर भारी गोलीबारी की खबरें हैं। आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस पर गोलीबारी की है। घटनास्थल पर एंबुलेंस भेज दी गई हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!