गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद के बाद फायरिंग, दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने चार को दबोचा…जानिए पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी एक बार फिर फायरिंग से हड़कंप मच गया है। बताया गया कि गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ और हवाई फायरिंग की गई। घटना रिंग रोड पर स्थित सेकंड हैंड कार गैराज कार सॉल्यूशन की है। फायरिंग जसपाल रंधावा नाम के युवक ने की। घटना के दो घंटे बाद ही पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अारोपी फरार है। इस दौरान एक पिस्टल, 12 बोर बंदूक, चाकू समेत कई हथियार बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद नगर सिविल लाइन निवासी जसपाल रंधावा और उदया सोसायटी निवासी प्रभजोत सिंह के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार-बुधवार को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। गुरुवार रात 8 बजे कार सॉल्यूशन में समझौते के लिए जसपाल अपने पिता हरप्रीत सिंह 2 अन्य लोगों के साथ पहुंचा। दूसरे पक्ष से मदनजीत सिंह मौजूद थे। दोनों पक्षों में जसपाल और प्रभजोत के बीच युवती को लेकर चल रहे विवाद की चर्चा होने लगी। इस दौरान मदनजीत ने कहा कि वो जसपाल से बात नहीं करेगा। इस पर जसपाल अौर उसके पिता ने कहा- सारे फसाद की जड़ प्रभजोत है उसे बुलाओ। मैं उसी से ही बात करूंगा। फिर गाली-गलौज शुरू हुई।
इस दौरान जसपाल ने अपने पास रखी पिस्टल से दो हवाई फायर कर दिए। खबर है कि इस दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी भी हुई। मौके का फायदा उठाकर पिता-पुत्र वहां से भाग निकले। मदनजीत सिंह की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची। रायपुर एडिशनल एसपी के अनुसार आरोपी जसपाल व उसके पिता हरप्रीत उर्फ लाली रंधावा का मदनजीत के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी जसपाल, उसके पिता हरप्रीत, जरनैल सिंह और अिभजाेत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।



