Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्षेत्रीय और बाहरी प्रत्याशी में किसको जिताना है फैसला आपको करना है -लोकेश राठौर,  ग्राम खोखसा और खैरा में घर -घर जाकर मांगा जनसमर्थन…

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोक डाली है। गांव गलियों में चुनावी शोर खूब सुनाई दे रहा है। प्रत्याशी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हर हथकंडा अपना रहे है। जिससे क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया जा सके। इसी कड़ी में बल्ब छाप के प्रत्याशी लोकेश राठौर भी क्षेत्र क्रमांक 1 में घूम -घूम कर जनसमर्थन जुटाने में लगे हुए है। जिन्हें क्षेत्र के लोगों का अपार समर्थन और प्यार मिल रहा है।

इसी तरह शुक्रवार को ग्राम पंचायत खोखसा और खैरा में जनता से समर्थन मांगने पहुंचे हुए थे। जिन्हें गांव के युवा, किसान और महिलाओं का भरपूर साथ मिला। उन्होंने गांव का भ्रमण बाजे गाजे के साथ किया। ग्रामीणों से बैलेट नंबर 7 बल्ब छाप में बटन दबाने की अपील की। गांव के वरिष्ठ लोगों, किसानों और महिलाओं के पैर छूकर विजय आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान गांव की गलियां ये दिल नहीं दरिया है लोकेश भैया बढ़िया है के नारो से गूंज उठा। गांव के बड़े बुजुर्गो ने लोकेश राठौर की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और उनपर विश्वास जताया।

See also  CG NEWS : महा-खुलासा: घरघोड़ा में ‘राखड़ माफिया’ का काला सच, सिस्टम की आँखों पर चढ़ी भ्रष्टाचार की ‘सफेद परत’!…

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा लोकेश राठौर की हो रही है। हालांकि दो बार के जिला पंचायत सदस्य अजित साहू भी मैदान में है लेकिन उनपर बाहरी प्रत्याशी का ठप्पा लगा हुआ है, साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र क्रमांक 1 के गावों में समस्याओं को लेकर उनके द्वारा आजतक कुछ नहीं किया गया है, बल्कि जिस क्षेत्र में उन्होंने चुनाव जीता था उन क्षेत्रों के लोगों के लिए भी कुछ ख़ास नहीं किया। इसलिए उनपर क्षेत्र की जनता का विश्वास नहीं बन पा रहा है। इसी तरह कई प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 1 से उम्मीदवारी कर रहे हैं। जिनका नाम क्षेत्र की जनता अभी सुन रही है। इससे लोकेश और अजित के बीच ही टक्कर देखने को मिल रही है। अब क्षेत्र की जनता किसपर विश्वास जताती है, ये 20 फरवरी को देखने मिलेगा।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!