Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

OMG! चर्चा में ढाई फुट का दूल्हा, साढ़े तीन फुट की दुल्हन, एक दूसरे के हुए…

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के सबसे छोटे युवक ने कनाडा में रहने वाली लड़की से शादी रचाई है. इस शादी की पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है. इस शादी की चर्चा इसलिए भी है, क्योंकि यह हरियाणा के सबसे छोटे युवक जसमेर सिंह उर्फ पोला की हाइट ढाई फीट है जबकि उसकी पत्नी सुप्रीत कौर की हाइट साढ़े 3 फीट है. दोनों ने पंजाब के जालंधर में शादी की है. अपने गांव आकर जसमेर ने रिसेप्शन किया है. रिसेप्शन में डांस करते उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, जसमीर सिंह की शादी कनाडा में रहने वाली सुप्रीत कौर के साथ हुई है. दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले फेसबुक पर हुई थी.पोला मालिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने आप को हरियाणा का सबसे छोटा युवक लिखा है. वह समय-समय पर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता था, जिसके कारण उसकी फ्रेंड फॉलोइंग भी काफी अच्छी है. पोला कुरुक्षेत्र के सारसा गांव के रहने वाले हैं. पोला की सुप्रीत से मुलाकात करीब 2 साल पहले फेसबुक पर हुई थी. सुप्रीत कनाडा में रह रही थी, जिसको वहां की नागरिकता भी मिली हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. उसके बाद पोला ने अपने परिवार वालों से बातचीत की. परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए.

See also  छपोरा के शासकीय डबरी तालाब को सचिव ने पटवाया ग्रामीणों ने लगाया आरोप, शिकायत के एक साल बाद भी नही हुई कार्यवाही, जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत छपोरा का मामला...

दोनों में काफी अच्छी बॉन्डिंग होने के कारण सुप्रीत कौर पहले भी कई बार उनसे मिलने भारत आ चुके हैं, जिसके बाद दोनों के परिवार भी एक दूसरे से मिले. फिर शादी की बात हुई. अब दोनों की लव मैरिज हो चुकी है, जिन्होंने 9 फरवरी के दिन जालंधर में शादी कर ली है. हालांकि जब पोला से इस बारे में बातचीत की गई, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया. वहीं, दोनों की शादी के बाद डांस करते हुए वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दोनों काफी मस्ती के मूड में हैं. वहीं, दोनों के परिवार भी इस शादी से काफी खुश हैं.

See also  CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! इन 6 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!