छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
10 वीं में शौर्य द्विवेदी 90.5% फीसदी अंक के साथ विद्यालय में प्रथम….

10 वीं में शौर्य द्विवेदी 90.5% फीसदी अंक के साथ विद्यालय में प्रथम
जांजगीर-चांपा। ज्ञान ज्योति उमा विद्यालय के छात्र शौर्य द्विवेद्वी ने दसवीं में 90.5 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया, उन्हें हर विषय में डिसटिंक्सन के साथ 543 अंक मिले। शौर्य ने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ अनिल तिवारी ने बताया कि दसवीं और बारहवीं में स्कूल का रिजल्ट 85% के लगभग रहा जोकि उत्कृष्ट है और स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय की प्राचार्य उमा पांडेय के कहा कि विद्यार्थियों के अनुशासित परिश्रम और शिक्षकों के अनुभव सिक्त ज्ञान के सामंजस्य से लगातार विद्यालय के बोर्ड रिजल्ट्स स्तर सुदृढ़ बना हुआ है। प्राचार्य ने कहा कि शौर्य का भविष्य उज्जवल है और वे पढ़ाई के साथ साथ स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक विधाओं में भी सक्रियता से हिस्सा लेते रहे हैं। उनसे सभी विषयों में इसी तरह के विशेष योग्यता के अंकों की उम्मीद थी। शौर्य द्विवेदी ने कहा कि परिजनों के आशिर्वाद, डॉ अनिल तिवारी उमा पांडेय और श्रेया तिवारी के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है। विद्यालय एक परिवार की तरह छात्रों की देखभाल और संरक्षण करता है जिससे बड़ी प्रेरणा मिलती है। शौर्य क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी और धोनी के फैन हैं तथा प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं।



