Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Chhattisgarh News : हाइवे पर पलटा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक, चालक की मौत…

बालोद। जिले में रविवार की शुरुआत हादसों से भरी रही. अलग-अलग सड़क हादसे में 1 की मौत हुई और 6 लोग घायल हो गए. ये हादसे गुरुर थाना क्षेत्र और बालोद थाना क्षेत्र में हुए हैं. गैस सिलेंडर से भरा ट्रक आज सुबह अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गई. हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा गांव की है.

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से ट्रक गैस सिलेंडर लेकर रायपुर की ओर जा रही थी. जगतरा गांव में एक मंदिर के पास मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद ट्रक ट्रैक्टर से जा टकराई और नेशनल हाइवे पर पलट गई. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं 1 राहगीर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया. घायल युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

See also  लोकतांत्रिक ढांचे में कैग की सर्वोच्च भूमिका : रमेन डेका

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!