Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रेलवे स्टेशन पर अकेली मिली नाबालिग लड़की, जांच में रेप की हुई पुष्टि…

ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की लावारिस हाल में मिली. लड़की के बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस की जांच में लड़की के साथ रेप की जानकारी सामने आई है. अभी तक लड़की के परिवार के बारे में पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. एजेंसी के अनुसार, यह मामला नवी मुंबई टाउनशिप में एक रेलवे स्टेशन का है. यहां 12 साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली. जांच में सामने आया है कि उसके साथ रेप किया गया है. पुलिस का कहना है कि वाशी सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पीड़ित बच्ची के उसके परिवार के बारे में पता लगाया जा रहा है.

See also  ‘यहां ढिंढोरा नहीं पीटूंगा’, पत्रकार के सवाल पर भड़के बाबर आजम; पाकिस्तान क्रिकेट के हालात पर कही ये बात...

पुलिस ने कहा कि लड़की नवी मुंबई के घनसोली रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर अकेली मिली थी. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिंदे ने बताया कि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लड़की को देखा तो उससे पूछताछ की, लेकिन वह अपना नाम या अपने या अपने परिवार के बारे में कोई न्य जानकारी नहीं दे सकी. उन्होंने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जिसमें पता चला कि उसके साथ रेप किया गया है. लड़की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसी के साथ आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

See also  बाइक टकरा जाने की बात को लेकर जातिगत गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!