Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण कर शहरवासियों को दी सौगात, 25 हजार वर्गफीट में किया गया है तैयार, ट्रैफिक और वाहन पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण कर शहरवासियों को दी सौगात

25 हजार वर्गफीट में किया गया है तैयार

ट्रैफिक और वाहन पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में लगभग 25 हजार वर्गफीट में निर्मित मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण कर शहरवासियों को सौगात दी। मल्टीलेवल कार पार्किंग से अब ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।

Advertisment

16 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से निर्मित मल्टीलेवल कार पार्किंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो फ्लोर और बनाया गया है, जिसमें 257 कार और 333 बाइक पार्किंग की क्षमता है। इस बिल्डिंग में सीढ़ियों के अलावा दो लिफ्ट भी लगाया गया है तथा आपातकाल के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम भी है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर से मनाने की है तैयारी, 26 दिसंबर को होगा पूरे देश में वीर बाल दिवस का आयोजन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश के प्रसारण...

शहर के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त इलाके नेहरू चौक-कलेक्टोरेट और उसके आसपास पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या हमेशा से बनी रहती है। सभी शासकीय कार्यालय, न्यायालय इसी क्षेत्र में है इसलिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, बड़ी संख्या में भीड़ आने के कारण इस जगह पार्किंग एक बड़ी समस्या थी, लोगों को पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से जुझना पड़ता था, जिससे अब निजात मिलेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!