Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में पिस्टल की मैगजीन से केक काटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप…

रायपुर। रायपुर में पिस्टल की मैगजीन से केक काटने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक अपने जन्मदिन पर सड़क पर खड़े होकर पिस्टल से मैगजीन निकाल रहा है। फिर कैमरे के सामने ही उस मैगजीन से केक काटते नजर आ रहा है। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो कॉल में एक युवक बंदूक पकड़कर दूसरे को धमकाते नजर आ रहा है। इस मामले में SSP से शिकायत भी हुई है।

बताया जा रहा है कि ये दोनों वीडियो आजाद चौक इलाके का है। पहला वीडियो पराग इस हियर नाम के इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड किया गया है। जिसमें दो युवक केक लेकर खड़े हैं। एक युवक ने हाथ में पिस्टल पकड़ी हुई है और वह मैगजीन निकाल रहा है। फिर उसने मैगजीन से ही केक को काटा। इस दौरान पीछे एक लड़का स्काई शॉट को हाथों में लेकर फोड़ रहा है। जो जानलेवा है।

See also  उज्जवला योजना ने दिया कुमारी देवी को आराम, झटपट बन जाता है घर का खाना, मिला धुंआ से छुटकारा, नहीं होती अब आंखों में जलन, विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत जिले के ग्राम पुटपुरा में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से मिला गैस कनेक्शन...

गायत्री दुबे नाम की महिला ने रायपुर SSP डॉ.लाल उम्मेद सिंह को शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उसके बेटे ओम दुबे को वीडियो कॉलिंग कर इंस्टाग्राम में अरुण यादव नाम की युवक ने धमकी दी है। अरुण ने पिस्टल दिखाकर हत्या की धमकी दी है। अरुण आदतन बदमाश है जो कई बार जेल जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि उनका बेटा भी जेल जा चुका है, जहां उस पर इसी शख्स ने हमला करवाया था।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!