Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बीजापुर जिले में CRPF ने ग्रामीणों के लिए खोला अस्पताल, 24 घंटे मिलेगी सुविधा…

बीजापुर। बीजापुर जिले में जवानों ने ग्रामीणों के लिए अस्पताल खोला है। जहां पर फ्री में 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। यहां पर वेंटिलेटर, कार्डिक पाइंटर से लेकर बाइक और एम्बुलेंस की सुविधा है। यह अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं अस्पताल खुलने की वजह से अब ग्रामीणों को कई किमी दूर इलाज के लिए चलना नहीं पड़ेगा।

बीते दो दशक से जिस कवरगट्टा में इलाज के अभाव में आदिवासियों की मौतों से जुड़ी खबरें आती थी। अब वहां 24 घंटे अस्पताल और एम्बुलेंस तैनात है। दक्षिण बस्तर में माओवादियों के कोर इलाके में चंद रोज पहले फारवर्ड ऑपरेटिव बेस की स्थापना के बाद ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतें पूरी होने लगी है। फारवर्ड ऑपरेटिव बेस में 151 बटालियन CRPF पामेड़ एक्सिस ने ग्रामीणों के लिए टेंट में ही मुफ्त अस्पताल खोला है।

See also  वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा पंचायत की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

अस्पताल नहीं खुलने के पहले बीमार ग्रामीणों को इलाज के लिए 20 किमी दूर पैदल चलकर चिंतावागु नदी को पार कर पामेड़ जाना पड़ता था। हालत गंभीर हो तो 60 से 70 किमी दूर तेलंगाना राज्य के चेरला, भद्राचलम की दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की अस्पताल के खुलने से ग्रामीणों के लिए कितना बड़ा वरदान साबित हुआ है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!