Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : शराब दुकान में लूट: बदमाशों ने गनमैन को गोली मारी, देखिए वीडियो…

CG News : शराब दुकान में लूट: बदमाशों ने गनमैन को गोली मारी, देखिए वीडियो।

जांजगीर-चांपा। कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में आज शाम दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस बीच बदमाशों को रोकने की कोशिश करने पर गनमैन को गोली मार दी गई।

बाइक सवार दो बदमाश खोखरा के देशी विदेशी शराब दुकान में पहुंचे थे। ठीक इसी वक्त शराब दुकान पर कलेक्शन टीम भी पहुंची थी। अंदेशा है कि बदमाशों ने रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि कलेक्शन टीम के साथ यह लूट की वारदात हुई है। गनमैन को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसके बाद नगदी रकम लेकर बाइक से फरार हो गए।

 

See also  पटवारी से सांठगांठ कर जमीन दलालों ने खोखरा की 02 एकड़ सरकारी भूमि को आठ लोगो के पास बेच दिया...

गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूछताछ कर रहें हैं।

Advertisment

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल गनमैन का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए सभी थाना चौकियों को अलर्ट किया गया है।

नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं। इस बीच बदमाशों ने कितनी रकम लूट ली है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!