Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS :नेताजी बोले: ‘शराबियों को छोड़ो वरना ट्रांसफर पक्का’, भूपेश ने साधा निशाना…

CG NEWS :नेताजी बोले: ‘शराबियों को छोड़ो वरना ट्रांसफर पक्का’, भूपेश ने साधा निशाना।

बलरामपुर। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती से परेशान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने टीआई को ट्रांसफर की धमकी भी दे डाली। उनका यह अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

पूर्व सीएम ने साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर तंज कसते हुए वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने लिखा, “सुशासन जमीन पर लेटा है। बलरामपुर कोतवाली के सामने का दृश्य है। सुशासन कह रहा है कि जिन शराबियों का चालान किया गया है, उन्हें तुरंत छोड़ दें।”

See also  पुलिस लाइन जांजगीर में बलवा ड्रिल का अभ्यास, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने का लिया प्रशिक्षण

पुलिस की सख्ती से नाराजगी

जिले में पुलिस प्रशासन यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से कई शराबी वाहन चालक पकड़े गए। इसी दौरान भाजपा नेता अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।

Advertisment

सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

वायरल वीडियो में अजीत सिंह जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वे पुलिस पर अपने समर्थकों को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। साथ ही थाना प्रभारी को दो दिनों में ट्रांसफर कराने की धमकी भी दी। उनके इस प्रदर्शन के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

See also  जंगल बचाने की मांग पर उतरे ग्रामीण...

राजनीतिक विवाद तेज

अजीत सिंह की इस हरकत से भाजपा और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ पुलिस का कहना है कि वह अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने भाजपा की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!