छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
CG:राजनांदगांव रेंज की आरक्षक भर्ती पर बड़ी खबर, आईजी ने दी अहम जानकारी…
CG:राजनांदगांव रेंज की आरक्षक भर्ती पर बड़ी खबर, आईजी ने दी अहम जानकारी।

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज की पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोप के चलते निरस्त भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। भर्ती राजनांदगांव के बजाय अब खैरागढ़ में नए सिरे से होगी। इसके लिए राज्य सरकार को आईजी दीपक झा ने प्रतिवेदन भेजा है। आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला उजागर होने के बाद सरकार की काफी फजीहत हुई है। तमाम तरह के आरोपों से घिरी सरकार ने रेंज की भर्ती प्रक्रिया को ही आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया था। धांधली की जांच के लिए आईजी दीपक झा की निगरानी में एक एसआईटी अब भी हर मामले की पड़ताल कर रही है। मिलीभगत के आरोप में अब तक सिलसिलेवार 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इधर पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए खैरागढ़ को उपयुक्त माना जा रहा है।



