Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Municipal Elections : महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज, कुछ दिन बाद लग सकती है आचार संहिता…

Municipal Elections : महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज, कुछ दिन बाद लग सकती है आचार संहिता।

रायपुर। Municipal Elections : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के तहत महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज यानी 7 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया रायपुर स्थित साइंस कॉलेज परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संपन्न होगी।

आरक्षण कार्यवाही का प्रारंभ सवेरे 10:30 बजे से नगर निगमों के महापौर पद के लिए होगा, इसके बाद 11:30 बजे से नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद और 12:30 बजे से नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद का आरक्षण किया जाएगा। यह एक महत्वपूर्ण कार्यवाही है, जो छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित होने वाले नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी के तहत की जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 15 जनवरी को प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है।

See also  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा पत्र : किसानों से बोरा भराई, हमाली चार्ज के नाम पर लूटना बंद करे

आरक्षण की इस प्रक्रिया का अवलोकन करने के इच्छुक लोग निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के तहत संपादित की जा रही है, जो राज्य के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदों के आरक्षण का निर्धारण करती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!