Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत, दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजुद…

बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत, दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजुद।

मुंबई। Big Breaking : मायानगरी मुंबई के अंधेरी इलाके में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा अंधेरी के रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक 12 मंजिला इमारत में हुआ। आग इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे अन्य मंजिलों तक फैल गई। जैसे ही घटना की सूचना मिली, दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए कुल 5 दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकरों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  नौसेना दिवस पर नेवी चीफ का बड़ा बयान …ऑपरेशन सिंदूर जारी….पाक नौसेना समुद्र में उतर ही नहीं पाई…

फिलहाल, आग के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन इसका सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। प्रशासन ने घटनास्थल के पास भीड़ से बचने की अपील की है और सुरक्षा कारणों से इलाके में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!