Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Electric Scooter : दर्दनाक हादसा! इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान धमाका, 11 साल की बच्ची की मौत…दो घायल

Electric Scooter : दर्दनाक हादसा! इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान धमाका, 11 साल की बच्ची की मौत…दो घायल।

भोपाल। Electric Scooter : मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी की चार्जिंग के दौरान अचानक धमाका हो गया। इस विस्फोट के कारण स्कूटी के साथ-साथ घर के कमरे में आग लग गई। इस हादसे में एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यह घटना रविवार सुबह करीब 3 बजे हुई।

घटना रतलाम के लक्ष्मणपुरा इलाके की पीएंडटी कॉलोनी में भगवती मौर्य के घर पर घटी। यहां चार्जिंग पर रखी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग नींद से जागकर घटनास्थल पर पहुंचे।

See also  आ रहा है Nothing Phone 3: दमदार फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ 1 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें फोन के बारे में सबकुछ

पार्षद कविता महावर ने तत्काल फायर ब्रिगेड को कॉल किया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, स्कूटी और बाइक जलकर राख हो चुकी थी, और घर का अधिकांश सामान भी जल गया था।

Advertisment

यह बताया जा रहा है कि भगवती मौर्य की बेटी सोनाली अपने बच्चों के साथ बड़ौदा से मायके आई थी और सुबह 5 बजे बड़ौदा लौटने वाली थी। लेकिन घर से निकलने से पहले ही सोनाली की 11 वर्षीय बेटी अंतरा चौधरी बैटरी ब्लास्ट के कारण लगी आग की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए लोगों में भगवती मौर्य और 12 वर्षीय लावण्या शामिल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  कर्तव्य पथ में आदिम जनसंसद मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी में दिखेगी जनजातीय कला एवं संस्कृति की झलक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली रवाना हो रही झांकी टीम की बालिकाओं से की चर्चा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!