Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Breaking News : तारबंदी के दौरान बिजली करंट से तीन किसान झुलसे, एक को गंभीर हालत में किया गया रेफर…

Breaking News : तारबंदी के दौरान बिजली करंट से तीन किसान झुलसे, एक को गंभीर हालत में किया गया रेफर।

नई दिल्ली | Breaking News : राजस्थान के धौलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाड़ी ग्राम पंचायत के कुदिन्ना क्षेत्र के भभूतिपुरा गांव में फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए तारबंदी के दौरान बिजली करंट लगने से तीन किसान झुलस गए। Breaking News घायलों को बाड़ी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से एक किसान की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना के अनुसार, भभूतिपुरा गांव के किसान रामवीर पुत्र उत्तम गुर्जर, राजवीर पुत्र माखन गुर्जर और शंकरलाल पुत्र रामसिंह गुर्जर सरसों की फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए खेतों में तारबंदी कर रहे थे। इस दौरान तारों को खंभों से जोड़ते वक्त अचानक पास से गुजर रही 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गए, जिससे करंट लग गया।

See also  जिले में घर में डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

इस घटना के बाद घायल किसानों को बाड़ी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल राजवीर को धौलपुर रेफर किया गया है। गांव के बुजुर्ग ग्रामीण भीकम गुर्जर ने बताया कि उनके गांव में आवारा जानवरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।

यही कारण था कि ये तीनों किसान अपने खेतों में तारबंदी कर रहे थे, लेकिन बिजली करंट के कारण यह दुर्घटना घटित हो गई।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!