Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्याें की सौगात…

183 करोड़ रूपए से अधिक विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री साय द्वारा जिले में कुल 183.41 करोड़ रूपए की लागत के 285 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का भूमिपूजन एवं 65.02 करोड़ के 173 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
65.02 करोड़ की लागत के 173 कार्यों का लोकापर्ण –
     प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 65.02 करोड़ की लागत के 173 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 28.17 करोड़ रूपए की लागत से 21 कार्य, सीजीएमएससी के 7.56 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 19.41 करोड़ रूपए की लागत से 114 कार्य, कार्य अभि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के 2.86 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 1.19 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ 2.32 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 0.47 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 0.62 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ 1 करोड़ रूपए की लागत से 4 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 0.68 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा 0.60 करोड़ रूपए की लागत से 2 काय एवं कृषि उपज मंडी समिति चांपा  0.13 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।
 
118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का भूमिपूजन –
     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 8.16 करोड़ रूपए की लागत से 4 कार्य,  जल संसाधन संभाग जांजगीर के 31.06 करोड़ रूपए की लागत से 14 कार्य, नगर पंचायत राहौद के 26.19 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, सीजीएमएससी के 16.63 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, कार्य. अभि. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 9.14 करोड़ रूपए की लागत से 11 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 6 करोड़ रूपए की लागत से 3 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ 4.31 करोड़ रूपए की लागत से 12 कार्य, नगर पालिका परिषद चांपा 5.82 करोड़ रूपए की लागत से 5 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 1.63 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, नगर पंचायत पामगढ़ 2.04 करोड़ रूपए की लागत से 13 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा 1.54 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 0.70 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ के 0.56 करोड़ रूपए की लागत से 3 कार्य, नगर पंचायत नरियरा में 1.15 करोड़ रूपए की लागत से 7 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 0.29 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, नगर पंचायत सारागांव 0.20 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, कृषि उपज मंडी समिति अकलतरा के 2.26 करोड़ रूपए की लागत से 16 कार्य, महिला एवं बाल विकास के 0.60 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य एवं कृषि उपज मंडी चांपा समिति के 0.12 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।

See also  अनुशासनहीनता व विद्यालय में अनियमित उपस्थिति शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही मांग, मुड़पार निवासी धर्मेन्द्र पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से किये लिखित शिकायत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!