Raipur Breaking : श्रीराम थोक सब्जी मंडी डूमरतराई में पार्किंग को लेकर विवाद, दोनों पक्ष पहुंचे थाने…

रायपुर। रायपुर के श्रीराम थोक सब्जी मंडी डूमरतराई में पार्किंग को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। इस बार विवाद के दौरान वर्धमान नगर विकास समिति के अध्यक्ष विवेकानंद भट्टाचार्य के साथ मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट के कारण विवेकानंद भट्टाचार्य की आंख में गहरी चोट आई है।
जानकारी के अनुसार पार्किंग को लेकर कुछ समय से तनाव चल रहा था, जो आज अचानक मारपीट में बदल गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विवेकानंद भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले की पूरी जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



