Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को जिला प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि…

जांजगीर-चांपा। जिला प्रेस क्लब द्वारा दिवंगत पत्रकार
मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक जांजगीर में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने कैंडल जलाकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उनके हत्यारे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हत्यारे को फांसी और शहीद का दर्जा देने की मांग कार्यक्रम के दौरान जिला प्रेस क्लब ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को शहीद का दर्जा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने की अपील की। क्लब के सदस्यों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया।परिवार के लिए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग
प्रेस क्लब ने राज्य सरकार से पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और इस तरह की घटनाओं पर कठोर कदम उठाए।
प्रेस की स्वतंत्रता के लिए एकजुटता का संदेश
इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने प्रेस की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर होने वाले हमलों को सहन नहीं किया जाएगा और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

See also  एक बहरूपिया चंदा का पैसा खा गया तो दूसरा बहरूपिया कांग्रेस कार्यालय भवन का पैसा हजम कर गया: राधिका खेड़ा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!