जनदर्शन में तहसील पामगढ़ के ग्राम पंचायत कोसला निवासी पितर बाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत डुड़गा निवासी मानकूंवर प्रधान द्वारा मंडी में धान विक्रय पंजीयन कराने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत कुलीपोटा निवासी गायत्री पटेल, सुधा खुटे द्वारा महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत खोड़ निवासी राजेश कुमार सोनवानी द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी करने, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम पंचायत तुस्मा निवासी कन्हैया लाल साहू द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत नया खाता नंबर जोड़ने, विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत कमरीद निवासी शांति बाई द्वारा राशन कार्ड संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर छिकारा ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए।