Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेल रहे 07 जुआरियों को किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेल रहे 07 जुआरियों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ पुलिस द्वारा 25 अक्टूबर 2024 को पामगढ़ में मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। मौके पर आरोपीयान प्रकाश कुमार निर्मलकर उम्र 31 वर्ष साकिन नरियरा थाना मुलमुला, धनपत जांगड़े उम्र 34 साल निवासी खैय्यापरा पारा पामगढ़, रिंकू सुमन उम्र 18 साल निवासी गुड़ीपारा पामगढ़, आकाश जायसवाल  उम्र 26 वर्ष निवासी चंडीपारा पामगढ़, ललित कुमार पाटले उम्र 35 वर्ष निवासी भदरा, जितेन्द्र कुमार खूंटे उम्र 32 साल निवासी भदरा, कदीप जांगड़े उम्र 44 साल निवासी नेवराबन्द पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा को जुआ खेलते पकडा जिसके पास एवं फड से जुमला 14900 रूपये 52 पत्ती तास बोरी फट्टी को बरामद किया गया। आरोपीयो का कृत्य धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, आर. श्याम सरोज ओगरे, मुकेश कमलेश, भुनेश्वर साहू, लखेश्वर पाटले एवं थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  IND Vs SL 2024 1st T20I: भारत-श्रीलंका पहला टी20 शाम 7 बजे से… प्लेइंग XI में पंत और बिश्नोई पर नजर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!