छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
क्रेसर खदान लटिया से 40 लीटर डीजल चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। क्रेसर खदान लटिया से 40 लीटर डीजल चोरी करने वाले 02 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी राहुल गोयल निवासी वार्ड क्रमांक 03 नैला चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा का एस.एस.इंटर प्राईजेस क्रेसर खदान ग्राम लटिया में है। जहां पी.सी मशीन में ट्रेक्टर एवं डीजल टेकर के द्वारा डीजल इसके कर्मचारियों द्वारा डालते है दिनांक 20 अक्टूबर 2024 के सुबह 09.00 बजे प्रार्थी के कर्मचारी आरोपी अरूण कुमार यादव, लखन साहू के द्वारा क्रेसर खदान में जाकर डीजल टेंकर से 02 नग 20- 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन मे डीजल को भरकर चोरी कर ले जा रहे थे जिसे प्रार्थी के द्वारा देखने पर आवाज लगाने पर वहां से भाग गया की रिपेार्ट पर रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 499/ 2024 धारा 306, 331(3),3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।
चोरी की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठीत कर आरोपी की पतासाजी हेतु ग्राम लटिया रवाना हुए, पतासाजी के दौरान आरोपी लखन साहू एवं अरूण कुमार यादव अपने-अपने सकुनत पर उपस्थित मिले, जिन्हे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकर किया गया एवं आरोपियों के कब्जे से चोरी किये 40 लीटर डीजल को बरामद किया गया, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, प्र.आर.राकेश राठौर, विनोद राठौर एंव थाना स्टाफ का योगदान रहा।



