Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को  पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन मे जिले में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया। जिसमें मुखबीर की सूचना पर 21 अक्टूबर 2024 को पामगढ़ मरघटी के पास कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना पामगढ पुलिस के द्वारा गवाहों के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी गोविंदा बंजारे उम्र 26 वर्ष साकिन पामगढ़, दीपक कुमार श्रीवास उम्र 25 वर्ष साकिन मुड़पार (खिसोरा) थाना नवागढ़, बुधराम उर्फ भोकलो बंजारे साकिन डोंगाकोहरौद, धनंजय कश्यप उम्र 24 वर्ष साकिन भैंसों, रमेश कुमार कश्यप उम्र 29 वर्ष साकिन झूलन थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा को जुआ खेलते पकडा जिसके पास एवं फड से जुमला 23330 रूपये, 52 पत्ती तास, 02 नग मोटर सायकल को बरामद किया गया। आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, आर. श्याम सरोज ओगरे, मुकेश कमलेश, भुनेश्वर साहू, लखेश्वर पाटले एवं थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  सरगुजा की भाजियों का स्वाद मैं आज तक नहीं भूला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सरगुजा के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से कराया भोजन, भेंट-मुलाकात के दौरान जिन ग्रामीणों के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन उन्हें सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में कराया भोज, सरगुजा की छात्रा मधुलिका की स्केचिंग से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु सहायता के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!