Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका का अपहरण कर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। जिसमे पीड़िता 04 अक्टूबर 2024 को सुबह  स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी जो स्कूल छुट्टी होने के बाद शाम करीब 05 बजे तक घर वापस नही आयी तो स्कूल में घर वाले पता किए पर जिसकी कोई पता नही चला, कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया हैं, की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 387/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पीडिता को  ईश्वर साहू ग्राम नवापारा थाना नवागढ के द्वारा अपहरण कर भगाकर ले गया हैं की सूचना मिलने पर थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा टीम बनाकर रायपुर रवाना किया गया। जहां चंगोराभाठा रायपुर से आरोपी ईश्वर साहू के कब्जे से अपहृता को बरामद कर पुछताछ कर कथन लिया गया जिसने अपने कथन में आरोपी ईश्वर साहू के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दैहिक शोषण किया विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 64 (2)(M) BNS 4,6 पोक्सो एक्ट जोडी गयी हैं। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा  थाना प्रभारी नवागढ़, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर, आरक्षक टुकेश्वर डनसेना एवं थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

See also  प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना : सोलर पैनल से बन रही बिजली ने दी राहत…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!