मानवाधिकार टीम द्वारा श्रमिको को गमछा वितरण…

मानवाधिकार टीम द्वारा श्रमिको को गमछा वितरण
जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ टीम द्वारा समय समय पर जयंती व महत्वपूर्ण अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित कर रचनात्मक कार्यो को प्रमुखता के साथ किया जाता है,समस्या निदान व अपराध पर नियंत्रण का कार्य किया जाता है। उसी तारतम्य में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल के निर्देशन में श्रमिक दिवस के अवसर पर टीम द्वारा मेहनतकश मजदूरों का सम्मान करते हुए पसीना पोछने के लिए स्कार्फ गमछा प्रदान किया गया।मेहनतकश मजदूरों के चलते बड़े बड़े उद्योग,कारखाने संचालित हो पा रहे है भवन ऊंचे ईमारत निर्माण में श्रमिकों का श्रम लगा होता है,श्रम दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश संरक्षक बोधीराम साहू,कार्यकारी जिलाध्यक्ष विष्णुअवतार कश्यप, विद्या राठौर जिला सलाहकार, विजय प्रधान जिला संरक्षक,ललित बरेठ जिला महासचिव, राधा कर्ष जिला सचिव सहित टीम के पदाधिकारी रहे। कोई भी काम छोटा नही सभी का अपने जगह अलग महत्व है इस बात की जानकारी श्रीमती विद्या राठौर सलाहकार ने व विष्णु अवतार ने मजदूरों को पंजीयन अवश्य कराना चाहिए इस बात पर जानकारी छत्तीस गढ़ी में दिया।



