Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। डरा धमका कर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम मुड़ापार निवासी विकास खुटे के द्वारा डरा धमका कर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया और पीड़िता का प्रायवेट फोटो अपने फोन में रखा था जिसे वायरल करने की धमकी देता था, जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 303/24 धारा 64(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी विकास खुटे निवासी मुड़पार थाना नवागढ़ को उसके सकुनत पर दबिश देकर पकड़ा जिसको घटना के संबध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आर. स्वाती गिरोलकर, आरक्षक संजय टंडन सराहनीय योगदान रहा।

See also  भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय नौसेना को मिला पनडुब्बियों का शिकारी ‘INS अर्नाला’

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!