Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

18 वर्ष के युवाओं को राजीव गांधी ने दिया मत देने का अधिकार राजीव गांधी जयंती पर युवा कांग्रेस ने किया 120 कर्मवीरों का सम्मान…

जांजगीर-चांपा। 21वीं सदी के भारत का सपना संजोये विश्व के सबसे कम उम्र के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 80वीं जन्मजयन्ती पर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेंस शर्मा के संयोजकत्व एवं नेताप्रतिपक्ष के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गदेवाल, डॉ. परस शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्षद्धय विवेक सिसोदिया व रफीक सिद्धिकी, इंका नेता हरप्रसाद साहू, जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश राठैर, पूर्व एल्डरमेन हीरा उपाध्याय, सभापतिगण रामविलास राठैर व विष्णु यादव, युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला,एनयूएसआई विधानसभा अध्यक्ष आकाश तिवारी एवं अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में स्थानीय सी-मार्ट प्रंगण में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्वांजलि देकर नगर के 120 कर्मवीरों को छाता भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने पंचायतीराज को मजबूती प्रदान करने वाले और देश में संचार क्रांति के प्रमुख सूत्रधार करने वाले देश के सर्वमान्य नेता थे राजीव गांधी वास्तव में फादर ऑफ डिजीटल इंडिया थे और देश में कम्प्यूटर और मोबाइल को लेकर जो क्रांति आई है वह राजीव जी की ही देन है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि राजीव जी के सपनों को साकार करने देश के हिंसा नफरत और डर के माहौल को हटाकर अहिंसा, प्रेम और आपसी भाईचारा मजबूत करने का संकल्प लेकर यहां से जायें। संचार क्रांति को बढ़ावा देकर राजीव गांधी को शहर से लेकर गांव तक लोगों के हाथों में मोबाइल इंटनेट देकर सुविधायुक्त बना दिया है राजीव गांधी देश की युवा शक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने वाले पहले राजनेता थे। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिया, तथा सत्ता के विकेन्द्रीकरण की दिशा में राजीव गांधी ने सार्थक पहल करते हुए त्री स्तरीय पंचायत राज की स्थापना की। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्याक्ष विवेक सिसोदिया ने व आभार प्रदर्शन भोलू यादव ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पंचराम यादव,जिला महामंत्री अजीत सिंह राणा, सुनील साधवानी, नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, इंका नेता राईस किंग खूटे, रफीक खान, गोविन्द कश्यप, चिंताराम कश्यप, उत्मम पाटले,मुस्कान परवीन, मनोरमा पाटेकर, मुन्ना सिंह, जिला कांग्रेस सेवादल संयोजक देव कुमार पाण्डेय, निर्मला बरेठ, हरदेव टण्डन, प्रतिक सिंह, संस्कार राठैर, जितेन्द्र दिनकर, बबला महाराज, शांति साहू, शक्ति सिंह, गुड्इू पठान, राजा खान, नरसिम्हा यादव, दुरष्यंत यादव, अशोक सोनवानी, कमलेश सूर्यवंशी, दिलीप कश्यप, संतोष दुबे, लक्ष्मण कश्यप,प्रशांत सिंह ठकुर, अतीक कुरैशी, अमर रोहिदास सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सम्मानीत किये गये कर्मवीरों में पालिका के समस्त ड्राइवर व लाईनमेन बृजेश राठौर, मुन्ड़ा राठौर, बजरंग राठौर, गोलू, कमल, अजय कश्यप, नवल, मिथलेश, राजेन्द्र राठैर, लाईमेन श्यामू, प्रमोद, सतीष, विजय, जीवराखन, बनारिहा, नगर के वरिष्ठजन गया प्रसाद राठैर, साहेबलाल राठौर, भीमसेन राठैर, समर सिंह गोंड़ सहित मातृशक्ति श्यामबाई, रूखमणीबाई, राधाबाई एवं अन्य 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण, 142 वर्षों बाद जांजगीर को मिला नया तहसील भवन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!