Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लकड़ी के बत्ता से मारकर मासूम बच्ची की हत्या करने वाला निर्दयी पिता गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर उसकी निर्मम हत्या करने वाले निर्दयी पिता को पुलिस ने चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर का है।
पुलिस के अनुसार, भोजपुर चांपा निवासी सलमान खान उर्फ दिशान खान (33) पिता रोशन खान की दो बच्ची एक की उम्र 8 वर्ष तथा दूसरे की उम्र 6 वर्ष की है। पति- पत्नी के बीच में विवाद होने के कारण पत्नी, सलमान को छोड़कर अलग रह रही है। वहीं सलमान अपने दोनों बच्चों को लेकर घर में रह रहा था। 17 अगस्त 2024 को दोपहर 1 बजे करीबन दोनों बच्चे खिलौना की बात को लेकर आपस में मारपीट हो रहे थे, जिसे मना करने पर नहीं माने तो सलमान ने गुस्सा में आकर अपने दोनों बच्चों के साथ लकड़ी के बत्ता से मारपीट की, जिससे दोनों जमीन में लेट गए। रात्रि 10 बजे खाना खाने के लिए जगाया तो बड़ी बच्ची कराहते हुये जगी मगर, छोटी बच्ची बातचीत नहीं कर रही थी। ऐसे में सलमान दोनों बच्चो को मोहल्ले के क्रांति देवांगन से बाइक में लिफ्ट लेकर बीडीएम अस्पताल चाम्पा ले गया, जहां डॉक्टर द्वारा छोटी बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। बड़ी बच्ची का ईलाज अस्पताल में चल रहा है, जिसकी सूचना मिलने पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्र 338/24 धारा 103,115 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तत्काल फोरेंसिक टीम व न्याय दल के साथ चाम्पा पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं मृतिका बच्ची के शव का पंचनामा कार्यवाही कर बीडीएम अस्पताल से शव का पीएम कराया गया। विवेचना क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल व एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में 17 अगस्त 2024 को बीडीएम अस्पताल से सूचना मिलने पर तत्काल टीम रवाना कर अस्पताल पहुंच कर मौके पर देहाती मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही की गई है। विवेचना दौरान आरोपी दिशांन उर्फ सलमान खान निवासी भोजपुर चाम्पा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक डॉ. नरेश पटेल, उप निरीक्षक केडी बनर्जी, सउनि दिलीप सिंह, बेलसेज्जर लकड़ा, मुकेश पांडेय, अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, गणेश कौशिक, श्यामा जायसवाल, आरक्षक शंकर राजपुत, माखन साहू, पदमराज सिंह, सचिन एक्का, गोपेश्वर सिंह, भूपेन्द्र गोस्वामी, प्रहलाद दिनकर, वीरेश सिंह शामिल रहे।

See also  CG NEWS : खनिज अफसर बदलने के बाद भी नहीं सुधरे हालात, बेखौफ सक्रिय हैं रेत-माफिया, 5 ट्रैक्टर व 700 घनमीटर रेत जब्त…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!