Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Mahakaal Sahasranaam Stotram: श्रीकृष्ण ने दरिद्रता दूर करने के लिए सुदामा को सुनाया था महाकाल सहस्रनाम, उज्जैन में विराजे हैं ऋणमुक्तेश्वर महादेव…

महाकाल की नगरी उज्जैन में 84 महादेव के मंदिर हैं। इनमें श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव का मंदिर श्रीकृष्ण और सुदामा से जुड़ा है। यहां भगवान ने जिस वट वृक्ष के नीचे सुदामा को महाकाल सहस्रनाम सुनाया था, वो वृक्ष आज भी मौजूद है। यहीं पर राजा हरिश्चंद्र को सभी ऋणों से मुक्ति मिली थी।

उज्जैन के जूना सोमवारिया क्षेत्र में स्थित है श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर।

सावन माह में यहां पर हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन के लिए आते हैं।

मान्यता है कि यहां पूजन करने से सभी प्रकार के ऋणों से मुक्ति मिलती है।

 उज्जैन,(Mahakaal Sahasranaam Stotram)। उज्जैन शहर के जूना सोमवारिया स्थित श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव का मंदिर देशभर के हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह वहीं स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने वट वृक्ष के नीचे सुदामाजी को दरिद्रता निवारण के लिए श्री महाकाल सहस्त्रनाम स्तोत्र सुनाया था।

शोधकर्ताओं का दावा है कि मंदिर परिसर में वह वट वृक्ष आज भी मौजूद है। राजा हरिश्चंद्र ने भी यहां ऋण मुक्ति के लिए आराधना की थी। श्रावण मास में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त यहां दर्शन पूजन करने पहुंच रहे हैं।

Advertisment

विद्या अध्ययन के लिए उज्जैन आए थे श्रीकृष्ण
अश्विनी शोध संस्थान के अध्यक्ष आरसी ठाकुर के अनुसार उज्जैन में भगवान श्री कृष्ण से संबंधित ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों की खोज की जा रही है, जहां वे विद्या अध्ययन करने के दौरान गए थे। ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर भी इन्हीं में से एक है।

See also  यूएस टूर की सक्सेस के बाद मोनाली ठाकुर ने देखा अपना पहला ब्रॉडवे शो – डेंज़ल वॉशिंगटन और जेक जिलेनहाल स्टारिंग शेक्सपियर का ‘ओथेल्लो’

यहां भगवान ने अपने सखा सुदामाजी को दरिद्रता निवारण के लिए श्री महाकाल सहस्त्रनाम स्तोत्र सुनाया था। खोज में यह बात भी सामने आई है, कि भगवान ने जिस वट वृक्ष की नीचे सुदामाजी का स्तोत्र सुनाया था वह आज भी वहीं मौजूद है और लोक आस्था का महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है।

ऋण से मुक्ति के लिए पूजन करने आते हैं भक्त
देशभर से भक्त आज भी ऋण मुक्ति के लिए भगवान ऋण मुक्तेश्वर महादेव का दर्शन व पूजन करने आते हैं। भक्त इस वट वृक्ष के समीप धागा भी बांधते हैं।

यह मंदिर उज्जैन के 84 महादेव मंदिरों में से एक है। उज्जैन में महाकाल के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु यहां भी भोलेनाथ के पूजन के लिए आते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 1235 पदों पर भर्ती, जानिए किन पदों पर होगी नियुक्ति

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!