Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शराब के नशे में यातायात आरक्षक के गाड़ी ने कई लोगों को मारी ठक्कर, लोगो को आई चोटे…

जांजगीर-चांपा। शराब के नशे में यातायात आरक्षक ने कई लोगों के गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे नई गाड़ियों को नुकसान हुआ है. लोगो को चोटे भी आई है. आरक्षण का नाम राजकुमार कंवर (262) बताया जा रहा है. जो चांपा जाने वाली ओवरब्रिज के पास नशे में वाहन चला रहा था.आरक्षक अपने गाड़ी से लोगों को टक्कर मार कर भागने की कोशिश में था, लेकिन वहां लोगो ने उसे पकड़ लिया। कई लोगों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. जब लोगों ने आरक्षण को पकड़ के गाड़ी के नुकसानी देने की बाद कहीं तो उल्टा अपनी वर्दी का धौंस दिखाकर दादागिरी करने लगा। मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही. जिसको देखकर आरक्षक समझ गया अब उसकी दाल नही गलने वाली ,फिर नार्मल हों गया। बताया जा रहा है आरक्षक जांजगीर यातायात में पदस्थ है। इस तरह लगातार पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों को चालान किया जाता है लेकिन खुद यातायात के जवान नशे में गाड़ी चला रहा है तो अब उस पर क्या कार्यवाही हो सकती यह देखने वाली बात होगी। लोगों ने इसकी जानकारी यातायात के उच्च अधिकारियों को दी है।

See also  लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां हुई दुगुनी, मिली पदोन्नति, विभाग ने आज 47 अधिकारियों की पदोन्नति आदेश जारी किए...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!