Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

INDW Vs SLW Asia Cup Final: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, श्रीलंका से छठी बार फाइनल में सामना…

Women Asia Cup 2024 Final INDW Vs SLW: टीम इंडिया 9वीं बार एशिया कप का फाइनल खेल रही है, जबकि श्रीलंका छठी बार फाइनल में पहुंची हैं। श्रीलंका की कप्तान चमार अथापथु ने कहा कि अगर हम टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हमें अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा। उम्मीद है कि हमारे बल्लेबाज अच्छी बैटिंग करेंगे।

Women Asia Cup 2024 Final: भारतीय महिला टीम नौवीं बार फाइनल में पहुंची है।

Women Asia Cup 2024 Final: भारत ने आठवीं बार महिला एशिया कप जीता है।

Women Asia Cup 2024 Final: श्रीलंका टीम ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। women Asia cup 2024 Final INDW vs SLW: महिला एशिया कप का फाइनल मैच आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबलों को जीतकर शीर्ष पर रही थीं।

भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया की नजरें रिकॉर्ड आठवीं बार एशियन चैंपियन बनने पर रहेंगी, जबकि श्रीलंका पहली बार यह खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

Advertisment

सात बार की चैंपियन भारत लगातार 9वीं बार फाइनल में पहुंची है। वहीं, श्रीलंका का यह 6वां और लगातार दूसरा फाइनल है। यह टूर्नामेंट का नौवां सीजन है। टीम इंडिया 2018 में ट्रॉफी जीत नहीं पाया था। उसके अलावा सभी सीजन भारत ने जीते हैं। भारत और श्रीलंका के हालिया मैचों के हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो पांच मैचों में से चार भारतीय टीम ने जीते हैं।

See also  कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया मतदान, भुरसीडीह मतदान केंद्र में कलेक्टर बनी पहली मतदाता, कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित, अधिकारियों कर्मचारियों और मतदाताओं का किया उत्साहवर्धन कहा आल द बेस्ट...

श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग 11
विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हासिनी परेरा, सुंगधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसानसाला।

भारत महिला टीम की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋषा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।

ये रिकॉर्ड आज टूट सकते हैं
चमारी अथापथु महिला टी20 इंटरनेशनल में अब तक शीर्ष पांच सर्वाधिक रन बनाने वालों में शामिल होने से 73 रन दूर हैं।

कविशा दिलहारी को इस फॉर्मेट में 50 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है। सुगंधिका कुमारी 100 से 3 विकेट दूर हैं।

See also  एलेक्स हेल्स ने किया बड़ा कमाल, टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज...

स्मृति मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3500 रन पूरे करने से 67 रन दूर हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर को 85 रन की जरूरत है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!