निवेश करने के लिए नहीं चुन पा रहे हैं स्टॉक, तो तीन स्टेप्स को करें फॉलो, पोर्टफोलियो होगा मजबूत…
भारत में Stock Market को लेकर क्रेज कोविड के बाद से बढ़ गया है। ऐसे में कई नए इन्वेस्टर्स मार्केट को समझे बिना गलत स्टॉक्स में रुपए लगा रहे हैं, जिससे उनको नुकसान पहुंच रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे तीन आसान स्टेप्स, जिनसे आप अच्छे स्टॉक्स को चुन सकते हैं।

3 Steps to Choose the Right Stocks: स्टॉक मार्केट हुआ ओवर वैल्युड या सैचुरेटेड।
Stock Selection Made Easy: कभी भी बड़ा करेक्शन आने की जताई जा रही आशंका।
Investment Made Simple: लांग टर्म के लिए निवेश की रणनीति के साथ मार्केट में आएं।
बिजनेस डेस्क। स्टॉक मार्केट में निवेश का चलन बढ़ा है और तमाम नए-नए निवेशक बाजार की ओर जा रहे हैं। यह लगातार कहा जा रहा है कि भारतीय स्टॉक मार्केट ओवर वैल्युड या सैचुरेटेड हो गया है। एक-दो दिन पहले वैश्विक बाजार से भी भारतीय बाजार को झटका लगा था। ऐसे में आने वाले समय में कभी भी बड़ा करेक्शन आने की आशंका भी जताई जा रही है।
निवेशकों को शेयर खरीदने से पहले तीन बिंदुओं पर परीक्षण करना चाहिए। इससे वे बेहतर तरीके से निवेश कर सकेंगे और जोखिम की आशंका भी घट जाएगी। अतिशय खासगीवाला, चार्टर्ड अकाउंटेंट ने विस्तार से बताया कि कैसे आप स्टॉक को चुनकर बेहतर पोर्टफोलियों बना सकते हैं।
इन तीन स्टेप्स को करें फॉलो
जिन कंपनियों को आप चुनना चाहते हैं। सबसे पहले उन कंपनियों की बैलेंस शीट और वित्तीय परिणाम देंखे। लगातार चार क्वाटर के उनके परिणामों पर नजर डालें। यह तय करें कि उनका लाभ और एबिटा बेहतर हो।
उसके बाद परीक्षण करें कि उस कंपनी का मैनेजमेंट और प्रमोटर्स कौन व कैसे हैं। इसके बाद संबंधित सेक्टर का आंकलन करें।
किस सेक्टर पर देश-विदेश में जोर है। किस सेक्टर पर काम हो रहा है और ग्रोथ की संभावना बेहतर दिख रही है। बजट में सरकार का आवंटन किस क्षेत्र में ज्यादा है। आगे किस पर फोकस है।
इस तरह आप इन तीन-चार पैमानों पर कस लेंगे, तो अच्छी कंपनी और अच्छे स्टॉक को चुन सकेंगे। लांग टर्म में निवेश की रणनीति बनाएं। इस तरह फंडामेंटल आपको कभी धोखा नहीं देंगे।



