Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जन घोषणा पत्र का वादा पूरा करने की मांग, तेंदू पत्ता फड़मुंशियों ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मांग पूरी नहीं होने पर राज्य स्तर आंदोलन की दी चेतावनी…

जन घोषणा पत्र का वादा पूरा करने की मांग, तेंदू पत्ता  फड़मुंशियों ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मांग पूरी नहीं होने पर राज्य स्तर आंदोलन की दी चेतावनी
 
जांजगीर-चांपा। जांजगीर चाम्पा जिला में भी छत्तीसगढ़ लघु वन उपज तेंदु पत्ता सहकारी समिति फड़ मुंशी कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तीन सूत्रीय मांग को लेकर तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे फड़मुंशियों ने बुधवार को जांजगीर कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपनी मांग का ज्ञापन सौपा हैं। मुंशी कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार को जन घोषणा पत्र को याद दिलाते हुए मांग की हैं कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपने जन घोषणा पत्र में फड़ मुंशियों को कमीशन छोड़ कर मासिक मानदेय सरकार बनने के 10 दिन बाद से ही देने का वादा किया था लेकिन सरकार के चार साल पूरा होने के बाद भी वादा पूरा नहीं किया गया। जिसके कारण फड़ मुंशियों में आक्रोश पनप रहा हैं। उन्होंने सरकार से तीन सूत्रीय मांग की है। जिसमे फड़ मुंशियों को प्रति माह कलेक्टर दर मानदेय देने, पुराने फड़ मुंशीयों की नियमित्तिकरण और भर्ती प्रक्रिया में 10 वी,12 वी उत्तीर्णता की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की हैं और मांग पूरा नहीं होने पर राज्य स्तर के संगठन के निर्देशानुसार आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

See also  CG NEWS : 75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, मूंछों पर दी ताव; 45 साल की पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!