Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

खुशखबरी… सरकार ने इस निवेश योजना में बढ़ाया Interest Rate, रिटायरमेंट के बाद बरसेगा पैसा…

सरकारी योजनाएं निवेश के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इसमें निवेश करने पर न सिर्फ आपको अच्छा रिटर्न मिलता है, बल्कि बैंक की तुलना में ब्याज भी अधिक रहता हे। नौकरीपेशा लोगों के लिए ईपीएफओ निवेश के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। हाल ही में सरकार ने इसके ब्याज दर में भी बढ़ोतरी की है।

8.25 प्रतिशत हुई EPFO ब्याज दर

7 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

रिटायरमेंट के बाद मिलेगी पेंशन

EPFO बिजनेस डेस्क,। भविष्‍य की जरूरत को पूरा करने के लिए कई लोग निवेश करते हैं। निवेश के लिहाज से सरकारी निवेश योजनाएं काफी अच्छी मानी जाती है। इसमें न सिर्फ निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलता है, बल्कि पैसा डूबने का खतरा भी नहीं रहता।

नौकरीपेशा लोगों के पास ईपीएफओ में निवेश के लिए अच्छा विकल्प मौजूद होता है। जिसमें निवेश कर आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। साथ ही रिटायरमेंट के बाद आपको यहां से पेंशन भी मिलती है।

Advertisment

क्या है EPFO?
ईपीएफओ में कर्मचारी अपने वेतन का कुछ अंश जमा करते हैं, जो कि उन्हें बाद में पेंशन के रूप में मिलता है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर इस खाते में से कर्मचारी राशि निकाल सकते हैं।

See also  वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ विधानसभा के लिए मिली 1 करोड़ 05 लाख रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं हेतु स्वीकृत किए गए 15 विकास कार्य...

सरकार ने बढ़ाया ब्याज
हाल ही में सरकार ने पीएफ पर ब्याज में बढ़ोतरी की है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कर्मचारी भविष्य निधि डिपॉजिट के लिए ब्याज बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अब कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। ईपीएफओ ने फरवरी में ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया था।

पहले कितती थी ब्याज दर
Attention EPF Members

The rate of interest for the Financial Year 2023-24 @ 8.25% for EPF members has been notified by the government in May of 2024. @LabourMinistry @mygovindia @MIB_India @PIB_India #EPFO #IntrestRate #EPFO #HumHainNaa #EPFOwithYou #ईपीएफओ

See also  रायगढ़ के महिला टीचर की बीजापुर सड़क हादसे में गई जान, स्कूटी सवार महिला को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर

— EPFO (@socialepfo) July 11, 2024

इससे पहले ईपीएफओ की ओर से कर्मचारियों को 8.15 प्रतिशत ब्याज दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 8.25 प्रतिशत कर दिया गया है। करीब 7 करोड़ कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!