Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत 45 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 14400 रूपये समन शुल्क लिया गया…

मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत 45 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 14400 रूपये समन शुल्क लिया गया
 

जांजगीर-चांपा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 45 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलने वाले 03 वाहनों के चालकों से 900 रुपए, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए जाने से 12 वाहन के चालकों से 3600 रुपए, अवैध रूप से नो पार्किंग में खड़ी किए गए 09 वाहनों के चालकों से 2700 रुपए, वाहन का हेड लाइट आधा काला नहीं पाए गए 08 वाहनों के चालकों से 2400 रुपए, नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे 04 वाहनों के चालकों से 1200 रुपए, मौके पर कागजात पेश नहीं करने वाले 04 वाहन के चालकों से 1200 रुपए बिना सीट बेल्ट लगाए चलने वाले 02 वाहन के चालकों से 1000, बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते पाए गए 01 वाहन चालक से 500 रुपए एवं अन्य धाराओं के तहत 02 वाहनों के चालकों से 900 रुपए कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया।
वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, मोटरसाइकिल में तीन सवारी नहीं चलने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, समझाइश दी जा रही है।

See also  Housefull 5 Box Office Day 17 : ‘हाउसफुल 5’ ने रविवार को मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कर डाली शानदार कमाई…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!