Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन…

जांजगीर-चांपा। देश के सर्वोच्च सदन संसद भवन में राहुल गांधी ने सत्र के दौरान हिंदू धर्म के लोगों को हिंसक बताया। भारतीय संसद के इतिहास में इस तरह की टिप्पणी किसी भी संसद सदस्य ने आज तक नहीं की थी। देश के उच्च सदन में हिंदू धर्म के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी हिंदू समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने हिंदू और हिंसा को लेकर बयान देते हुए कहा कि जो अपने को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा की बात करते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा के नेताओं ने जमकर इसकी आलोचना की। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर हिंदुओं को लेकर इस तरह दिए गए बयान पर इसकी आलोचना की। प्रदेश के जांजगीर चाम्‍पा जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए उनकी संसदीय सदस्यता रद्द करने की मांग की है और राहुल गांधी को हिंदुओं के बारे में बोले गए उनके वाक्य पर सार्वजनिक माफी मांगने की आवाज उठाई राहुल गांधी ने हिंदुओं के बारे में गलत बयान दिया इसके विरोध में आज जांजगीर के कचहरी चौक में राहुल गांधी का पुतला दान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के जिलाध्‍यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजयुमो के जिलाध्‍यक्ष मुकेश जायसवाल, भाजपा के नगर मंडल अध्‍यक्ष आशुतोष गोस्वामी, भाजयुमो नगर मंडल अध्‍यक्ष दिनेश राठौर, सोनू यादव एवं छवि कश्यप नगर महामंत्री, पार्षद हितेश यादव, सुधीर झाझरिया, उमेश राठौर, अमित यादव, गुडू कहरा, पुष्‍पेन्‍द्र निर्ममलकर, शिव चमन सिंह, मोतीलाल डहरिया,मोहन यादव, योगेश सिंह, गोलू दुबे, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, मिन्टू कहरा, प्रजेश सिंह, गजेन्‍द्र सिं‍ह, प्रदीप सोनी, कालू सेन, प्रदीप राठौर, अजय कौशिक, चुन्‍नीलाल राठौर, सुरेन्‍द्र यादव, पप्‍पू राठौर धर्मराज यादव, अमन सिंह, दिव्‍यांस चंदेल, अमन, एवं भाजपा के कार्यकता उपस्थित रहे।

See also  पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!