जांजगीर-चांपा। केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सेे दिल्ली छत्तीसगढ़ भवन में छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने सौजन्य भेट कर केन्द्रीय शहरी राज्य मंत्री बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐ दी। इसके साथ श्री चंदेल ने भारत सरकार के अनेक केन्द्रीय मंत्रियों व राष्ट्रीय पदाधिकारियों से सौजन्य भेट किया तथा श्री चंदेल ने पुष्पगुच्छ भेट कर बधाई एवं शुभकामनाऐ दी।