छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
क्षेत्र में अवैध वाहनों के परिचालन पर सख्त हुए विधायक, तत्काल रोकथाम कर उचित कार्यवाही के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र, ठोस कार्यवाही नही होने की स्थिति में क्षेत्रवासी जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे : राघवेंद्र कुमार सिंह…

जांजगीर-अकलतरा। अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने जांजगीर कलेक्टर को पत्र लिख कर अनियंत्रित वाहनों से हो रही सड़क दुर्घटना की रोकथाम और मालवाहक ओवरलोड गाड़ीयों का परिचालन पर तत्काल अंकुश लगाने जैसे समस्याओं से अवगत कराया, साथ ही ऐसे वाहनों चालको पर भी सक्त कार्यवाही करने संबंधि जानकारी दिया, जो यातायात नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए, निडर होकर सड़क पर भारी वाहन चलाते हैं। अकलतरा विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि, विगत एक माह में (चुनाव के दौरान ) ग्राम- सोनसरी में 02, रेमण्ड परसदा मोड़ के पास 04, अमरताल में 01 एवं हरदी बाजार रोड बलौदा में पेट्रोल पंप के सामने 02 कुल 09 लोगो की मृत्यु हो चुकी है एवं कई घायल हुए हैं। ज्ञात हो कि क्षेत्र वासियों के लिए अकलतरा विधायक ने पूर्व में भी ओवरलोड, ओवर स्पीड एवं अमानक वाहनो पर कार्यवाही हेतु पत्राचार कर चुके है। लेकिन अब तक शासन द्वारा इस पर अंकुश नही लग पाया है। जिससे अम नागरिको पर आए दिन खतरा बना हुआ है।



