छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सिवनी में बेटियों ने मारी बाजी, गांव में हर्ष का माहौल, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजेन्द्र राठौर ने छात्राओं को किया सम्मानित…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये। जिसमे में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। दरसअल चांपा के समीप लगे ग्राम सिवनी में भी बेटियों ने बाजी मारी है। इन सभी छात्राओं को क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजेंद्र राठौर ने उनके घर पहुंच कर उपहार देकर सम्मानित किया।
दरसअल बलौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सिवनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अध्यनरत कक्षा दसवीं की छात्रा रोशनी राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 94% अंक हासिल की तो वहीं दूसरे स्थान पर रितु राठौर ने भी 92% अंक प्राप्त किया, इसी तरह कक्षा 12वीं में उर्वशी नामदेव ने 85% अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही तो दूसरे स्थान पर पायल बरेठ ने 81% अंक प्राप्त किया है। इनदिनों गांव में हर्ष का माहौल है, बता दे कि जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर के प्रतिनिधि और भाजपा नेता राजेंद्र राठौर ने चारों छात्राओं को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन देवांगन, मंडल महामंत्री रामदीन राठौर, मनहरण राठौर पंच, प्रेम श्रीवास लखन कुम्हार,अजय बरेठ,गोल्डी श्रीवास उपस्थित थे।



