Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पोस्ट ऑफिस में नकली नोट खपाने के मामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की कार्यवाही…

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत संदिग्ध गतिविधियों में आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी हैं, इसी क्रम मे मामले के संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी मनोज कुमार पाण्डेय नायब पोस्ट मास्टर प्रधान डाक घर अम्बिकापुर द्वारा 14 मई 24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना 14 मई 24 कों प्रधान डाकघर मे ग्राहक कपील गिरी जिसका खाता डाकघर मे संचालित हैं। वह अपने खाता मे नगद रकम जमा करने डाकघर आया था,और जमा पर्ची भर के नगद 01 लाख रुपये खाता मे जमा करने कैशियर कों दिया था, नगद रकम कों कैशियर द्वारा गिनने पर नगद रकम मे से 500-500 रुपये के कुल 58 नग नोट नकली होना पाया गया, जिसकी सूचना कैशियर द्वारा प्रार्थी कों दी गई। सूचना पर नायब पोस्ट मास्टर द्वारा उक्त नोट कों देखने पर जाली नोट होना प्रतीत हुआ एवं काउंटिंग मशीन द्वारा भी उक्त 58 नग जाली नोट कों अलग कर दिया गया, जो खाताधारक कपील गिरी साकिन तुरियाबीरा लुन्ड्रा द्वारा जानबूझकर जालसाजी करते हुए उक्त 58 नग जाली नोट कों असली नोट के साथ मिलाकर खपाने का प्रयास किया गया हैं। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 327/24 धारा 489-(ख) (ग) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

See also  कुंभ ‘वायरल गर्ल’ केस में बड़ा धमाका , जांच में निकली नाबालिग, उम्र निकली महज 16 साल

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपी कपील गिरी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम कपील गिरी उम्र 45 वर्ष साकिन तुरियाबीरा थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया गया की कुछ दिनों पूर्व आरोपी द्वारा एक पुराना हनुमान छाप सिक्का कों झारखण्ड के एक व्यक्ति कों बेचने पर 500-500 के कुल 58 नग जाली नोट प्राप्त होना बताया। आरोपी कुछ दिनों तक उक्त जाली नोट को घर में रखने पश्चात घटना दिनांक को असली रुपये के साथ 58 नग जाली नोट कों मिलाकर जानबूझकर पोस्ट ऑफिस अम्बिकापुर में 01 लाख रुपये जमा करने की पर्ची भरकर अपने खाता में जमा कर खपाने का प्रयास किया जाना बताया हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 58 नग नकली नोट 29000/- मूल्य का जाली नोट जप्त किया गया, साथ ही आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन, 102000/- रुपये नगद, 01 नग मोबाइल, 01 नग पासबुक, 01 नग जमा पर्ची जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है। आरोपी कों प्राप्त जाली नोट के सम्बन्ध मे आरोपी के बयान की तस्दीक कर मामले मे अग्रिम जांच की जा रही हैं।

See also  लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अम्बिकापुर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, अभिषेक दुबे, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, भोजराज पासवान, संजीव त्रिपाठी, आरक्षक विकाश सिंह, संजीव चौबे, सत्येंद्र दुबे, मनीष सिंह, राहुल सिंह, डायल 112 से आरक्षक अनिल राजवाड़े चालक ललित सिंह शामिल रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!