Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ किया पैदल फ्लैग मार्च…

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस द्वारा अर्धसैनिक पुलिस बलों के साथ जिले के थाना व चौकी क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। बता दें कि जिला पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शांति पूर्ण मतदान कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।
जिला पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के सरहदी क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, जिसके लिए पूर्व से एफएसटी और एसएसटी टीम गठित की जा चुकी है। इसके साथ ही जिला पुलिस द्वारा लगातार थाना व चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा शांति पूर्ण मतदान कराए जाने जिले के थाना व चौकी क्षेत्र में दो मई 2024 को फ्लैग मार्च निकाला गया।

See also  राज्य सभा के उप सभापति ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किये…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!