Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल जांजगीर में भाजपा के नामांकन रैली में होंगे शामिल…

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चाम्पा लोकसभा के प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के नामांकन रैली में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। उक्ताशय की जानकारी लोकसभा के संयोजक कृष्णकांत चंद्रा एवं सहसंयोजक डॉ. खिलावन साहू ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये बताया कि आज 19 अप्रैल को प्रातः 11ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी की नामांकन रैली जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन चौक से प्रारंभ होगी। इस रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा, जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद गुहाराम अजगल्ले, भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, छ.ग. विधानसभा पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व सासंद कमला पाटले सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारी इस नामांकन रैली में शामिल होंगे। नामांकन रैली कचहरी चौक में एक विशाल जनसभा के रूप में परिणीत होगी, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अनेक नेतागण संबोधित करेंगे। श्री चंद्रा एवं श्री साहू ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस नामांकन रैली में शामिल होने की अपील की है।

See also  आ ऐती आ, उहां का खडे़ हस, मोर कोती आ, जब बिरहोरों के लिए काम करने वाले नंगे पांव पहुंचे स्वयंसेवी को आत्मीयता से पुकारा मुख्यमंत्री ने, बिरहोरों के शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास संबंधी जरूरतों के लिए अपना जीवन होम करने वाले जागेश्वर राम बैरिकेड के उस पार अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, मुख्यमंत्री ने देखते ही पास बुला लिया, पहुना में पहुना भाव की तरह ही लोगों से बेहद आत्मीयता से मिल रहे मुख्यमंत्री, उनकी सरलता लोगों को भा रही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!