अबकी बार 400 पार गगन भेदी नारो से गुंजा जांजगीर…

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चाम्पा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जांजगीर में आयोजित हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रत्याशी शिव डहरिया सतनामी विरोधी है जिसने कभी भी सतनामी समाज के भलाई के बारे में नही सोचा, भारतीय जनता पार्टी ही सतनामी समाज का भला कर सकती है। जांजगीर चाम्पा लोकसभा सीट पुरे छग प्रदेश की एकमात्र अनुसूचित जाति सीट है और इस सीट से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतो से विजयी बनावे और कमलेश जांगड़े को दिल्ली भेजे। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने अपने उद्बोधन की शुरुआत अपने मशहूर गीत मोर छुइया भुइया से
कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि उनकी संस्कृति विदेशी है जिसकी कमान विदेशी हाथो में है। उनका इंडी एलायंस का नाम भी अंग्रेजी है जबकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद से ओतप्रोत वाली पार्टी है जिसकी अपनी अलग विचाराधारा है जो राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करती है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि पिछली बार की तरह हम पुरे लोकसभा के जांजगीर चाम्पा विधानसभा सीट सबसे अधिक मतो से जीताकर देंगे। उन्होंने भाजपा की स्थापना की आज 44 वर्ष की अविरल यात्रा का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे ये राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी डाक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नो पर चलकर यहां तक पहुंची है। मुम्बई के समता नगर में आज ही के दिन पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के पहले अध्यक्ष के रूप में अटल बिहारी बाजपेयी को चुना था और कैसे हम आज दो से चार सौ पार के लक्ष्य के नारो को पुरा करते हुए पुरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना रहे है। भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने कहा कि मुझ जैसी सामान्य कार्यकर्ता को भाजपा ने टिकट देकर संदेश दिया है की कैसे एक सामान्य घर की गरीब महिला भी दिल्ली मे अपने गांव अपने क्षेत्र का नेतृत्व कर सकती है अब आप सभी के आशीर्वाद से मुझे आप सरपंच से सासंद कैसे बनाएंगे ये आप सभी प्रमुख कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद से ही सम्भव है। भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रतिवर्ष के महत्वपूर्ण छः कार्यक्रमो मे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम है। आज हम अपने पार्टी की स्थापना के 45 वे वर्ष में प्रवेश किया है और आज के स्थापना के इस शुभ दिन पर कार्यकर्ता सम्मेलन होना गर्व की बात है। शुन्य से शिखर तक की इस यात्रा में नानाजी देशमुख, सुन्दर भंडारी, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण अडवानी, मुरली मनोहर जोशी जैसे राष्ट्रभक्त की ही देन है कि ये देश अपने आजादी के अमृत काल के साथ मेरी पार्टी अपने अमृत काल के वर्ष को आगामी समय में बड़े उत्सव के रूप पुरे देश में मनाएगी। कार्यक्रम को अन्य लोगो ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन में गुहाराम अजगले, कमला पाटले, ज्योति पटेल, लीलाधर सुल्तानिया, पुरुषोत्तम शर्मा, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, विवेका गोपाल, अमर सुल्तानिया, रवि पांडेय, मोहन यादव, ग्यारसी मोदी, बद्री केशरवानी, कमल देवांगन, अरूण झाझडिया, आशुतोष गोस्वामी, भुवनेश्वर साहु, गणेश श्रीवास, जगदीश कश्यप, अमित यादव, अजित गढ़वाल, महावीर सोनी, राजेंद्र तिवारी, निरंजन कोसले, समर्थ सिंह, ममता सिंह, नंदनी रजवाडे, भुरीबाई सूर्यवंशी, प्रेमलता कौशिक, मालती रात्रे, संतोषी दुबे, पूजा राठौर, अनुराधा शुक्ला, उर्मिला निर्मलकर, उमा सोनी, संगीता पांडेय, नवीन राठौर, राजशेखर सिंह, मंगतुराम शर्मा, पंकज अग्रवाल, शिव चमन सिंह, मणिकांत अग्रवाल, हितेश यादव, वेदराम रात्रे, मुकेश जायसवाल, नरेंद्र कौशिक, सुधीर झाझडिया, विवेक सिंह, शेखर चंदेल, अनिल शर्मा, प्रदीप सोनी, सतीश शर्मा, संतोष सोनी, संतोष जब्बल, संत सोनत, सलीम मेमन, अनुराग तिवारी, राहुल सेन, चंद्रकांत रात्रे,
पलाश चंदेल, रितेश अग्रवाल, दिनेश राठौर, शैल राठौर, गोलु दुबे, सोनु यादव, योगेश चौरसिया, पुष्पेनदर निर्मलकर, मयंक परमहंस, सुनील तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित थे।



