Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बंधन पत्रिका का विमोचन व वरिष्ठ लोगो का हुआ सम्मान…

जांजगीर-चांपा। जिला साहू संघ जांजगीर द्वारा भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में तोष राम साहू जिलाध्यक्ष बिलाईगढ के मुख्य आतिथ्य व बालेश्वर साहू जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ जांजगीर की अध्यक्षता में बंधन पत्रिका का विमोचन व समाज के  वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम माता कर्मा की पूजा अर्चना व आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन बोधीराम साहु जिला संयोजक साहित्य प्रकोष्ठ ने किया। समाज संगठित होकर कार्य करते रहे,संगठन में शक्ति  होती है ये बाते मुख्य अतिथि ने कही। माता कर्मा का आशीष हमारे समाज पर बना रहे आने वाले 5 अप्रैल कर्मा जयंती को सभी अपने ग्राम,केंद्र,तहसील स्तर पर अवश्य मनाए इसके बाद भव्य स्तर पर जिला में भी कर्मा जयंती मनाया जावेगा। उक्त उद्गार कार्यक्रम अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने व्यक्त की। स्वागत उद्बोधन देते हुए  कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा बंधन पत्रिका में शादी योग्य युवक युवतियों का बायो डाटा का संग्रह करने में विशेष योगदान साहू हेल्प लाइन के सदस्यो ने दिया है, यह स्मारिका निश्चित रूप से रिश्ते ढूढने में सहायक सिद्ध होगा। इस कार्य में संपादक मंडल हेमंत साहू,बोधराम साहू,मोहन साहू,रूपनारायण साहू,संजय साहू,रामचरण साहू,रामनाथ साहू,बिजेश्वर साहू,कल्याणी साहू,रजनी साहू, मेम  कुमार साहू,योगेश साहू,यशवंत साहू,भोलाशंकर साहू,प्रकाश साहू का सराहनीय योगदान रहा है। विशिष्ट अतिथि डा.तिलक साहू जिलाध्यक्ष बिलासपुर,गिरिजा साहू जिलाध्यक्ष कोरबा,दिनेश साहू,संजय साहू जिला उपाध्यक्ष, रामचरण साहुजिला उपाध्यक्ष,त्रिशंकु साहू संभाग सयोजक, हेमलता साहू,सरोज साहू ,रामचरण साहू तहसील अध्यक्ष, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान जिला सरक्षक बंशी साहू,जिला सलाहकार जे.सी.साहू, बोधराम साहू जिला महासचिव, पूर्व महामंत्री भुवनेश्वर साहू,रत्ना साहू,बिना साहू,नारायण साहू,दाताराम साहू,ईश्वरी साहू, शांति लाल साहू सहित अतिथि मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में सराहनीय योगदान हेमंत साहू जिला कोषाध्यक्ष,भोलाशंकर साहू,केशव साहू केंद्र कोषाध्यक्ष,रामरतन साहू केंद्र उपाध्यक्ष,सुशील साहू,इतवार साय सहित पदाधिकारियों का रहा। इस दौरान समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान साल पुष्पमाला से किया गया। आभार प्रदर्शन बोधराम साहू जिला महासचिव ने किया। इस दौरान राजकुमार साहू,  रिखी राम साहू,काशी साहू,रामकुमार साहू,दुलेश्वर साहू,नेहरू साहू,पुरुषोत्तम साहू,रामकुमारी साहू,ईश्वर साहू,अविनाश साहू,रामकिशन,इतवारी साहू,हरिराम साहू,नंदलाल साहू,तुलाराम साहू,सहित अधिसंख्य उपस्थित रहे।

See also  घायल कोबरा का रेस्क्यू: सर्प मित्रों की टीम फिर बनी जीवनरक्षक, उपचार के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा, देखिये वीडियो...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!