Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सट्टा खिलाने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना चांपा एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में तथा राजेन्द्र कुमार जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के मार्ग दर्शन में जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालों पर अंकुश लाने के लिए सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चाम्पा एवं सायबर टीम जांजगीर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि थाना चाम्पा क्षेत्र में कुछ लोग आईपीएल सट्टा नामक जुआ खेलाता है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। थाना चाम्पा क्षेत्र के अलग-अलग जगहो से सट्टा खिलाने वाले आरोपी चुड़ामणि देवांगन उम्र 19 साल निवासी देवांगन मोहल्ला चाम्पा, विपिन कुमार देवांगन उम्र 31 साल निवासी संतोषी मोहल्ला देवांगन पारा चाम्पा, युवराज देवांगन उम्र 31 साल निवासी देवागन पारा चाम्पा, आकाश गुप्ता उम्र 36 साल निवासी सम्लाई मंदिर के पास चाम्पा सट्टा खिलाते मिला जिसके कब्जे से जुमला 5200 रूपए एवं 04 नग मोबाईल बरामद कर आरोपियों के विरूद्व थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 165/2024 धारा 7 छ.ग. जुआ अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, निरी. नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चाम्पा, सायबर सेल प्रभारी उपनिरी पारस पटेल, सायबर सेल से सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. अर्जुन यादव, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा एवं थाना चाम्पा से सउनि मुकेश पाण्डेय का सराहनिय योगदान रहा।

See also  Bengal Chunav Results 2026 : बंगाल में BJP की सुनामी! 190 सीटों पर बढ़त, TMC 99 पर सिमटी; कोलकाता में जश्न शुरू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!