Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जय भारत इंगिलश मिडियम स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित…

जांजगीर-चांपा। हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल प्री-प्राईमरी, प्राईमरी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिगाम की घोषणा विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार कुलदीप के द्वारा की गई। जिसमे बहुत से छात्र-छात्राओ ने शत्-प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
अच्छा अंक लाना हर छात्र-छात्राओ का सपना होता है, पर ऐसे कुछ ही विद्यार्थी होते है जो वर्ष भर अथक परिश्रम से पूर्णाक प्राप्त करते है। पूर्णाक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो के साथ-साथ उनके माता-पिता, अभिभावक व उनके शिक्षको की अहम भूमिका रहती है। अतः ऐसे अभिभावको और शिक्षको का विद्यालय परिवार आभारी है। अच्छा परीक्षा परिणाम विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और मैनेजमेंट के बेहतर तालमेल व मेहनत का नतीजा है।
जिले में यह विद्यालय अपने विकास के पथ पर अग्रसर है। छात्रों को उत्साहित करने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से अध्ययन कक्षाओं को सजाया गया और छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से सेल्फी जोन बनाया गया जिसमें अंकसूची के साथ बच्चों ने अभिभावको के साथ फोटो ली गई। अभिभावक प्रफुल्लित दिखाई दिए।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी एवं संचालक अजय कुमार गट्टानी व विद्यालय के शिक्षा प्रवंध्क हर्षित गट्टानी और विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों ने छात्र -छात्राओं को शुभार्शिवाद प्रदान किया।

See also  किरारी में खुल रहे क्रशर के लिए इंदिरा उद्यान में हुई लोक सुनवाई में जबरदस्त विरोध, अस्सी प्रतिशत लोगों ने किया विरोध, लोगों का आक्रोश देख सहम गए अधिकारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!