Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज से वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया आशीर्वाद…

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज धरसींवा विकासखंड के ग्राम मुरा में आयोजित हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पुरी गोवर्धन मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गौरतलब है कि विगत तीन दिनों से रायपुर के धरसींवा विकासखण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लखन लाल मिश्र के ग्राम मुरा में हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पुरी गोवर्धन मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के दिव्य प्रवचन आयोजित है। इस अवसर पर पूर्व आईएएस अधिकारी श्री जी.एस. मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

See also  सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष सराफा उद्योग हित में प्रमुख मांग रखी, लोकहित से जुड़ा विषय बताते हुए मिला सकारात्मक आश्वासन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!